- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:बिना...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh:बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 15 वाहनों के काटे चालान
Sarita
18 Jan 2026 12:43 PM IST

x
Himachal Pradesh: चम्बा शहर में बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 15 वाहनों के चालान काटे गए। इनमें से कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं थी तो कुछ पर दोपहिया वाहनों में नंबर प्लेट लगी हुई थी, लेकिन नंबर अधूरे थे। पुलिस को कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि जिले में अधिकतर वाहनों पर नंबर प्लेट न लगाने का प्रचलन तेज होता जा रहा है।बता दें कि बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाला वाहन चलाना भी अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर शहर की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट अथवा मिटे हुए नंबरों वाली प्लेट लगाकर वाहनों को दौड़ाया जा रहा है।
इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस चम्बा ने बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान शुरू किया था।पुलिस ने अभियान के तहत सभी पुलिस थाना व चौकी प्रभारियों सहित यातायात पुलिस को अधिक से अधिक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। उधर, एस.पी. विजय कुमार सकलानी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे 15 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए हैं। यह अभियान आगामी समय में भी चलाया जाएगा।
TagsHimachal Pradesh15 वाहनोंचालानHimachal Pradesh15 vehicleschallan जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





