हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत

Sarita
2 May 2025 10:46 AM IST
Himachal Pradesh: कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत
x
Himachal Pradesh: भरमौर पठानकोट एनएच पर बनीखेत में कल रात करीब 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। कार में 4 लोग सवार थे और वे बनीखेत से लाहड़ जा रहे थे।
मोहिंदर कुमार गांव त्रेथा ग्राम पंचायत ज्योंता, अशोक कुमार ग्राम पंचायत बैली की मौत हो गई। इसके अलावा अमित कुमार और देवराज ग्राम पंचायत ज्योंता घायल हो गए। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Next Story