- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: कार-ट्रक की टक्कर, महिला की मौत, पति व बेटी घायल
Sarita
17 Jan 2026 9:50 AM IST

x
Himachal Pradesh: कालका-शिमला नैशनल हाईवे पर कोटि के समीप एचपीएल गेट के पास कार और ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान कविता (44) पत्नी सुरेंद्र पाल निवासी सरकारी कालोनी लक्कड़ बाजार सोलन के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड सोलन में तैनात जेई सुरेंद्र पाल पत्नी कविता और बेटी कनिका के साथ कार में परवाणू से सोलन की ओर जा रहे थे। जाबली के पास उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई और कार के एयरबैग खुल गए, लेकिन कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को ईएसआई अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान कविता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरेंद्र पाल और बेटी कनिका का इलाज जारी है। महिला की मौत की पुष्टि ईएसआई अस्पताल परवाणू की प्रभारी ज्योति कपिल ने की है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए टीम को मौके पर भेज दिया गया है।
TagsHimachal Pradeshकार-ट्रकटक्करमहिलामौतHimachal Pradeshcar-truckcollisionwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





