- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: भूस्खलन की चपेट में आई कार, फिर खाई में गिरी
Sarita
30 Jun 2025 12:43 PM IST

x
Himachal Pradesh: उपमंडल मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर सरकाघाट जोगेंद्र नगर मार्ग पर चालल पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक ऑल्टो कार एचपी 29बी 1864 भूस्खलन की चपेट में आकर सोनखड्ड में गिर गई, जबकि उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। सुरजन सिंह पुत्र विधि चंद गांव करसल तहसील लड़भड़ोल कुरुक्षेत्र से अपने घर लौट रहे थे, तभी रविवार रात तीन बजे यह हादसा हुआ। सुरजन सिंह अपने 16 वर्षीय बेटे की डूबने से हुई मौत की अस्थियां विसर्जित करने व पिंडदान करने कुरुक्षेत्र गए थे, उनके साथ उनके परिवार के चार सदस्य भी थे।
जब ये लोग चालल पहुंचे तो आगे भूस्खलन के कारण सड़क बंद थी और जेसीबी मशीन मलबा हटा रही थी। कार के आगे दो अन्य वाहन भी रुके हुए थे। रात तीन बजे मलबा साफ होते ही आगे चल रहे वाहन बड़े होने के कारण सुरक्षित दलदल से बाहर निकल आए, लेकिन ऑल्टो कार फिसलकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि चालक ने सभी सवारियों को नीचे उतार लिया था। थाना प्रभारी धर्मपुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsHimachal Pradeshभूस्खलनचपेटकारlandslidehitcarजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





