- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: झाकड़ीनाला में कार खाई में गिरी, 3 घायल
Sarita
28 Dec 2025 6:32 AM IST

x
Himachal Pradesh: सराज की उप तहसील छतरी के झाकड़ीनाला के समीप कार खाई में लुढ़कने से 3 लोग घायल हुए हैं जिनका करसोग अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार छतरी-जंजैहली सड़क मार्ग पर 3 लोग आल्टो कार में अपने गंतव्य की ओर आ रहे थे। जैसे ही कार झाकड़ीनाला के समीप पहुंची तो हादसा हो गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है।
घायलों की पहचान ज्ञान चंद पुत्र शौजू, भगत राम पुत्र पदम देव, दोनों निवासी गांव जोहड़, डाकघर व तहसील करसोग तथा तनु गुप्ता पुत्र महेश, निवासी गांव व डाकघर करसोग के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए करसोग अस्पताल पहुंचाया। एसएम थुनाग रमेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को प्रशासन की ओर से 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।
TagsHimachal Pradeshझाकड़ीनालाकारखाई3 घायलHimachal PradeshJhakrinallacargorge3 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





