हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: 500 मीटर गहरी खाईं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

Sarita
8 Aug 2025 8:56 AM IST
Himachal Pradesh:  500 मीटर गहरी खाईं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत
x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक हादसे की खबर आ रही है। यहां चुराह में एक कार खाई में गिर गई, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम पहुंच गई है। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी शवों को खाई से बाहर निकाला।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
जानकारी के अनुसार, कार में 6 लोग सवार थे। कार के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग बाहर निकल आए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। शवों को बाहर निकालकर अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।
Next Story