- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: नशा...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: नशा तस्करों के खिलाफ अभियान, चिट्टा व शराब सहित दो गिरफ्तार
Sarita
6 Feb 2026 11:41 AM IST

x
Himachal Pradesh: जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए दो युवकों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों और नकदी के साथ धर दबोचा है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अश्वनी खड्ड लिंक रोड पर की गई।पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो K10 कार को निरीक्षण के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 14.71 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 6 बोतलें देशी शराब और ₹19,060 की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थों को जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सुरेश कुमार (50) निवासी गांव जखेड, कंडाघाट (सोलन), पारस (26) निवासी गांव अवाहाधार मंडी के रुप में हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी सुरेश कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। उस पर पहले से ही पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने और चोरी के गंभीर मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी पारस के पिछले रिकॉर्ड की जांच अभी जारी है।पुलिस थाना सदर सोलन में दोनों के खिलाफ NDPS अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मुख्य सप्लायरों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।
TagsHimachal Pradeshनशा तस्करोंअभियानदो गिरफ्तारHimachal Pradeshdrug traffickerscampaigntwo arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





