हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत

Gulabi Jagat
31 May 2022 5:32 PM IST
Himachal Pradesh: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत
x
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर
घुमारवीं: पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले गांव नस्वाल के पास बस और ट्रक में मंगलवार दोपहर के समय जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बस चालक की मौत हो गई है। बस सोलन से आ रही थी और कांगड़ा की तरफ जा रही थी, वहीं हमीरपुर की तरफ से ट्रक आ रहा था और शिमला की ओर जा रहा था । दोनों की नस्वाल के ट्रांसफार्मर के पास टक्कर हो गई। जिसमें बस में सवार कुछ सवारियों को भी चोटें आई हैं, वहीं दोंनो चालकों को गंभीर चोटें आई थीं, ट्रक चालक को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, वहीं ट्रक चालक को 108 के माध्यम से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। घुमारवीं अस्पताल में चिकित्सक ने बस चालक को मृत घोषित कर दिया।
बस ड्राइवर अरुण 44 साल मौत हो गई, ट्रक ड्राइवर दवेंद्र (34) को हमीरपुर रैफर कर दिया है। विवेक 33, कांसी राम 66 साल, चम्पा 59 साल, बस कंडैटर तनिशा 23 साल करीब 8 लोग घायल हैं। एसडीएम राजीव ठाकुर ने खुद अस्पताल मे पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना है और उन्होंने बताया कि तुरंत सहायता के रूप में मृतक के परिवार को 20000 और घायलों को 5-5 हजार की राशि प्रदान की जा रही है।
Next Story