- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: ब्यास नदी में मिला नाबालिग लड़की का शव
Sarita
7 July 2025 8:38 AM IST

x
Himachal Pradesh: सचुही कस्बे के पास ब्यास नदी में एक शव तैरता हुआ मिला। ग्राम पंचायत खनौली के प्रधान ने रविवार सुबह सुजानपुर थाना पुलिस को सूचना दी कि एक शव पानी पर तैर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश धीमान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शव पूरी तरह से सड़ चुका है।
प्रथम दृष्टया पता चला है कि शव 12 से 15 साल की नाबालिग लड़की का है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि शव को पहचान के लिए राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के शवगृह में रखवा दिया गया है। इसके अलावा आसपास के थानों को भी शव मिलने की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि लड़की किस इलाके की रहने वाली है और घर से कब गायब हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsHimachal Pradeshब्यास नदीनाबालिगशव Himachal PradeshBeas riverminorbody जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





