हिमाचल प्रदेश

इसी सप्ताह घोषित हो सकते हैं हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे, जानें तिथि

Renuka Sahu
20 Jun 2022 4:15 AM GMT
Himachal Pradesh Board 10th results may be declared this week, know the date
x

फाइल फोटो 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड जमा दो के परिणामों की घोषणा 18 जून 2022 को घोषित किए जाने के बाद अब इंतजार एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 का है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश बोर्ड जमा दो के परिणामों की घोषणा 18 जून 2022 को घोषित किए जाने के बाद अब इंतजार एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 का है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) द्वारा राज्य के विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान मैट्रिक यानि कक्षा 10 के पंजीकृत और परीक्षा फॉर्म भरकर सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के लिए एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा इसी सप्ताह के दौरान की जानी है। बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा शुक्रवार, 24 जून 2022 को कर देगा। हालांकि, एचपी बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की तारीख और समय की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है, ऐसे में परीक्षार्थी एचपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 से सम्बन्धित अपेडट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

HPBOSE 10th Result 2022: कहां और कैसे चेक कर पाएंगे हिमाचल प्रदेश मैट्रिक परिणाम?
परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश मैट्रिक रिजल्ट 2022 की आधिकारिक घोषणा के बाद नतीजे और विषयवार प्राप्तांक चेक करने के लिए लिंक को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट रिजल्ट सेक्शन में एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके छात्र एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 पेज पर जा सकेंगे और इसके बाद अपना रोल नंबर, आदि भरकर छात्र अपना परिणाम और मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त, छात्र-छात्राएं अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम पर भी देख सकेंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है-
बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले सत्र में भी बाधित हुई शैक्षणिक गतिविधियों के चलते एचपीबीओएसई ने केंद्रीय बोर्डों सीबीएसई और सीआइएससीई एवं विभिन्न राज्यों की तर्ज पर मैट्रिक और जमा दो बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो चरणों – टर्म 1 और टर्म 2 में किया गया था। पहले चरण की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गईं और परिणाम 10 फरवरी 2022 को घोषित किए गए। इसके बाद दूसरे चरण के एग्जाम टर्म 2 परीक्षाएं मार्च 2022 में आयोजित की गईं, जिसके मूल्यांकन के बाद अब एचबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा दोनो चरणों के प्राप्तांकों के आधार पर की जानी है।
Next Story