- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh :...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh : ज़मीन विवाद को लेकर 2 गुटों में खूनी संघर्ष
Sarita
21 May 2025 6:12 AM IST

x
Himachal Pradesh : काला अंब थाना के अंतर्गत खारी गांव में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस झड़प में दो पुलिस कर्मियों समेत दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नाहन से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खारी गांव में दो गुटों में पिछले कुछ समय से जमीनी विवाद चल रहा है।
इसी बीच दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और यह मारपीट खूनी झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही काला अंब थाना की टीम मौके पर पहुंची और बीच बचाव के दौरान एक पुलिस कर्मी भी पत्थर लगने से घायल हो गया। वहीं इस झड़प में दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक गुट से 9 और दूसरे गुट से 6 लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया।
बताया जा रहा है कि इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नाहन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। सूचना मिलने पर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान और एएसपी योगेश रोल्टा भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने का अनुरोध किया। उधर, नाहन के एसडीएम राजीव सांख्यान ने बताया कि खारी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा है।
इसी के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मौके का जायजा लेने के बाद दोनों पक्षों को जमीन की निशानदेही के लिए आवेदन करने को कहा गया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज करवाए गए हैं। उन्होंने माना कि इस झगड़े में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। एसपी ने बताया कि घायल मजदूरों की ओर से पुलिस अलग से कार्रवाई कर रही है।
TagsHimachal Pradeshविवादखूनीसंघर्षHimachal Pradeshdisputebloodyconflictजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





