- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: लापता युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, 3 गिरफ्तार
Sarita
31 Jan 2026 6:13 AM IST

x
Himachal Pradesh: थाना मकबूलपुरा क्षेत्र में मिले एक अज्ञात शव के अंधे कत्ल मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। लूट के इरादे से किए गए इस निर्मम हत्या कांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है।
डी.सी.पी. लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे फ्रीडम ग्रैंड पैलेस के पास एक खाली प्लॉट में अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिली था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के गुप्तांग में लकड़ी के टुकड़े डाले गए थे और खून बहा हुआ था, जिससे हत्या की क्रूरता स्पष्ट होती है। 20 जनवरी को परिजनों द्वारा फोटो और कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान पप्पी विजय पुत्र मल्ला राम, निवासी जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई जो 2 नवंबर 2025 से परवाणू शहर से लापता था।
डी.सी.पी. ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी गांव विहरा, गुरभेज सिंह उर्फ कालू पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव ईनोकेट और विशाल उर्फ मन्ना पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी जवाहर नगर, मेहता रोड के रूप में हुई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मृतक को लूट की नीयत से रोका था। विरोध करने पर उसके सिर में डंडा मारकर बेहोश किया गया और 56 हजार रुपए लूट लिए गए। बाद में शोर मचाने पर उसके गुप्तांग में लकड़ी के टुकड़े डालकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केस मुकद्दमा नंबर-9 दिनांक 13-01-2026 धारा 103 बी.एन.एस. के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों का भी खुलासा किया जा सके।
TagsHimachal Pradeshलापतायुवकहत्याखुलासा3गिरफ्तारHimachal Pradeshmissingyouthmurderbreakthrougharrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





