- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: होली उत्सव शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
Sarita
12 March 2025 10:17 AM IST

x
Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शाम सुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2025 के शुभारंभ से पहले करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार सुबह करीब 11:40 बजे एनआईटी हेलीपैड पर उतरने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। दोपहर करीब 3:20 बजे मुख्यमंत्री सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव करोट में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वे सुजानपुर के वार्ड नंबर 4 डोली में पेयजल योजना सालघाऊं घाटा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा के अतिरिक्त कमरों और पुस्तकालय हॉल, नागरिक अस्पताल सुजानपुर के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के आवासीय भवनों और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौहांज के विज्ञान खंड का उद्घाटन करेंगे।
यहां मुख्यमंत्री सुजानपुर बस स्टैंड, ग्राम पंचायत भेरड़ा में थलंबर-बाकर खड्ड सड़क, चबूतरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए पेयजल योजना और पुआड़-धारली-टिक्करी सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री करीब साढ़े चार बजे ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभायात्रा के साथ राष्ट्रस्तरीय होली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वह चौगान में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, अन्य सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन करेंगे। इसी दिन शाम को वह कला केंद्र में दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण जाने-माने हास्य कलाकार एहसान कुरैशी, इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार और प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक शबाब साबरी होंगे। मुख्यमंत्री वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शिमला लौटेंगे।
TagsHimachal Pradeshहोलीउत्सवमुख्यमंत्रीकरोड़ोंउद्घाटनशिलान्यास Himachal PradeshHolifestivalChief Ministercroresinaugurationfoundation stone layingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





