- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: चाकू...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: चाकू की नोंक पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस हिरासत में आरोपी
Sarita
25 April 2025 11:20 AM IST

x
Himachal Pradesh: चंबा जिले के पल्यूर क्षेत्र में चाकू की नोक पर कॉलेज जा रही युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लेने के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बुधवार सुबह पल्यूर क्षेत्र की एक युवती चंबा कॉलेज जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक नकाबपोश युवक ने युवती को रोक लिया।
युवक ने चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन युवती कराटे के गुर जानती थी। ऐसे में उसने अपना बचाव किया। इस दौरान उसने आरोपी को दांतों से भी काटा, जिससे वह वहां से भाग गया। इसके बाद युवती ने चंबा थाना में शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
TagsHimachal Pradeshचाकूयुवतीदुष्कर्मप्रयासहिरासतआरोपी Himachal Pradeshknifegirlrapeattemptcustodyaccusedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





