हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल पर हमला

Sarita
11 April 2025 6:22 AM IST
Himachal Pradesh: पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल पर हमला
x
Himachal Pradesh: पुलिस चौकी डाडासीबा में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह पर बीते बुधवार देर रात कुछ लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाडासीबा पुलिस चौकी में शराब के कारोबार को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। 10 से 12 लोग 2 अलग-अलग वाहनों में सवार होकर चौकी में आ गए। दोनों पक्ष शराब के कारोबार को लेकर एक दूसरे से बहसबाजी व मारपीट करने लगे और पुलिस के समझाने के बाद भी दोनों पक्ष नहीं माने और उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी।
बुधवार रात को हुई इस घटना में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने पुलिस थाना देहरा में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें कहा गया है कि आपसी झगड़े के चलते इन लोगों ने पुलिस चौकी डाडासीबा में आकर हंगामा किया और पुलिस चौकी में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। इन पर पुलिस चौकी के अंदर रखे सरकारी सामान को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।
इसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। जिला पुलिस देहरा ने विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लिखा है कि हेड कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा इस संबंध में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story