- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: ओलावृष्टि से बर्बाद हुई सेब और मटर की फसल
Sarita
2 May 2025 9:44 AM IST

x
Himachal Pradesh: सराज के ऊपरी व मध्य क्षेत्र समेत गोहर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि ने करीब आधे घंटे में खेतों में खड़ी मटर की फसल को तबाह कर दिया है, जबकि सेब व अन्य फलों के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही कई जगह खेतों में पड़ी गेहूं की फसल भी भीग गई है। बता दें कि इस बार किसानों को मटर की फसल के उचित दाम मिल रहे थे, लेकिन अब ओलावृष्टि ने फसल को दागदार कर दिया है।
सराज के छतरी क्षेत्र के सोमनाचनी, थाची, सोमगाड़ व लेहथाच, गोहर के स्यांज व मौवीसेरी समेत दर्जनों पंचायतों में ओलावृष्टि से किसानों व बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों व किसानों-बागवानों ने सरकार से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। उधर, एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा कि किसानों व बागवानों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए संबंधित विभाग को आदेश जारी किए जा रहे हैं।
TagsHimachal Pradeshओलावृष्टिबर्बादसेबमटरफसल Himachal Pradeshhailstormdestroyedapplepeacropजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





