हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh : मौत बनकर आया जानवर, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sarita
6 May 2025 10:43 AM IST
Himachal Pradesh  : मौत बनकर आया जानवर, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
x
Himachal Pradesh : मंडी जिले के अंतर्गत डडौर फोरलेन पर आवारा सांड के हमले से बल्ह उपमंडल के तवा गांव निवासी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान रोशन लाल के रूप में हुई है। रोशन लाल अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर खेतों से घर लौट रहा था। इस दौरान डडौर फोरलेन पर एक आवारा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान स्कूटी सवार दंपती सड़क पर गिर गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर एम्स रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान रोशन लाल की मौत हो गई।
इस घटना से पूरे तवा गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सरकार से आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था करने की भी अपील की है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
Next Story