- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: नशे...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: नशे के खिलाफ कार्रवाई, चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sarita
10 Feb 2026 12:39 PM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। जिला शिमला के एसएसपी गौरव सिंह के कार्यभार संभालते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना चौपाल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन थाना प्रभारी चौपाल, उप निरीक्षक अम्बी लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम (आरक्षी अभिषेक और एचएचजी संजीव कुमार) झिकनीपुल, लानी और बमटा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.811 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन बुधा पुत्र नर बहादुर के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से नेपाल का निवासी है और वर्तमान में तहसील चौपाल के गांव पुजारली (डाकघर बमटा) में रंजीत नामक व्यक्ति के घर पर नौकर के रूप में कार्य कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 61 और 85 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगामी जांच एएसआई जगदीश सिंह द्वारा की जा रही है।
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के नैटवर्क को जड़ से खत्म करना और युवाओं को इस दलदल से बचाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को खुफिया तंत्र और निगरानी और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
TagsHimachal Pradeshचरसतस्करगिरफ्तार Himachal Pradeshhashish smugglerarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





