- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: गश्त...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: गश्त के दौरान 89.54 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sarita
12 Jan 2026 12:36 PM IST

x
Himachal Pradesh:थाना बरमाणा पुलिस ने गत रात को गश्त के दौरान घागस में एक युवक से 89.54 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार गत रात को थाना बरमाणा पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस गश्त करते हुए घागस के पास पहुंची तो सार्वजनिक शौचालय के पैरापिट पर एक युवक को बैठे हुए देखा। युवक पुलिस को सामने देखकर घबरा गया। जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे यह चरस बरामद की।
आरोपी की पहचान संजीव कुमार (22) निवासी कराणा तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया तथा उसके विरुद्ध थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया। ए.एस.पी. बिलासपुर शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना बरमाणा पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।
TagsHimachal Pradeshगश्तचरसआरोपीगिरफ्तारHimachal Pradeshpatrollingcharasaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





