- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal...

x
Himachal Pradesh : कांगड़ा जिले में रविवार को सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा जवाली के पास वरोह स्थित आईटीआई के पास हुआ, जब बाइक सवार ओवरटेक करने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा और पहले दूसरी बाइक और फिर सामने से आ रही कार से टकरा गया। मृतक की पहचान अनिल कुमार (32) पुत्र साहब सिंह निवासी नियाल के रूप में हुई है, जो पेशे से डिलीवरी बॉय था।
रविवार शाम करीब 4:40 बजे अनिल कुमार अपनी बाइक पर राजा का तालाब से जवाली की तरफ जा रहा था। जब वह वरोह स्थित आईटीआई के पास पहुंचा तो उसने आगे जा रही एक बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिसे जोगिंदर सिंह निवासी हरनोटा चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक करने के दौरान अनिल कुमार का संतुलन बिगड़ गया और पहले जोगिंदर सिंह की बाइक से टकराया, जिसके बाद वह विपरीत दिशा से आ रही क्रेटा कार से टकराकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उसे तुरंत राजा का तालाब स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पठानकोट के अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रैन से एएसआई अरुण शर्मा व कांस्टेबल गुलशन ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsHimachal PradeshओवरटेकहादसायुवकमौतHimachal Pradeshovertakingaccidentyoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





