हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: हादसा, नदी में गिरी पर्यटकों की कार

Sarita
22 Jun 2025 6:15 AM IST
Himachal Pradesh: हादसा, नदी में गिरी पर्यटकों की कार
x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। जंखर-सुमदो के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्पीति नदी में गिर गई। गनीमत रही कि कार में सवार चंडीगढ़ के पांच लोगों (जिनमें बच्चे भी शामिल हैं) की जान बच गई।यह हादसा लाहौल स्पीति के जंखर सुमदो के पास हुआ, जहां कार सड़क किनारे से फिसलकर सीधे नदी में जा गिरी।
जैसे ही स्थानीय लोगों और बीआरओ तथा इको टूरिज्म सोसायटी के कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गए। इको टूरिज्म सोसायटी के अध्यक्ष कलजंग ने बताया कि स्थानीय लोगों और बीआरओ की टीम ने मिलकर तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। सभी घायल पर्यटकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया और तुरंत जिस्पा ले जाया गया। बीआरओ कैंप में प्राथमिक उपचार देकर उनकी हालत स्थिर की गई।
इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है, जिससे सभी ने राहत की सांस ली है। कलजंग ने स्थानीय लोगों और बीआरओ के प्रयासों की सराहना की, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सभी पर्यटक सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गए।
Next Story