- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: वाल्मीकि नगर में एक घर से चिट्टे की खेप और नकदी बरामद, एक गिरफ्तार
Sarita
3 March 2025 6:35 AM IST

x
Himachal Pradesh: जिला पुलिस की एसआईयू टीम नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अब एसआईयू टीम ने एक और व्यक्ति को चिट्टा और हजारों रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने रविवार को शहर के वाल्मीकि नगर में यह कार्रवाई अमल में लाई।
टीम ने यहां एक घर में दबिश देकर वाल्मीकि नगर नाहन निवासी सोहन लाल (47) के कब्जे से 11.8 ग्राम चिट्टा और 11900 रुपये की नकदी बरामद की। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी सोहन लाल के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है।
TagsHimachal Pradeshघरचिट्टेनकदीगिरफ्तारHimachal Pradeshhousechittacasharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





