- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: HRTC...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: HRTC बस चालक से 906 ग्राम चूरापोस्त बरामद
Sarita
9 April 2025 8:26 AM IST

x
Himachal Pradesh: पुलिस थाना रक्कड़ ने कलोहा चौक पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान दिल्ली से स्यूल खड्ड जा रही HRTC बस के ड्राइवर राजेश कुमार पुत्र बसंत सिंह निवासी सदवान डाकघर गरली से 906 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस थाना रक्कड़ में उक्त ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।
TagsHimachal PradeshHRTC बसचालकचूरापोस्तबरामदHimachal PradeshHRTC busdriverpoppy huskrecoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





