- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: मोटरसाइकिल सवार से 7.36 ग्राम हेरोइन बरामद
Sarita
8 April 2025 7:41 AM IST

x
Himachal Pradesh: बद्दी पुलिस ने पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत बरुणा में एक मोटरसाइकिल सवार से 7.36 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरुणा के पास मोटरसाइकिल को रोककर चेकिंग के दौरान हनील कुमार, पुत्र गुरमुख सिंह, निवासी गांव बरुणा माजरा, डाकघर बरुणा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश से 7.36 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी की संपत्ति की भी जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
TagsHimachal Pradesh7.36 ग्रामहेरोइनबरामदHimachal Pradesh7.36 grams of heroin recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





