- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: 1.852 किलोग्राम चरस की खेप के साथ 3 लोग गिरफ्तार
Sarita
30 Dec 2025 6:49 AM IST

x
Himachal Pradesh: पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है, जिसमें पुलिस उपमंडल के अधीन तोकी नामक स्थान में भारी मात्रा में चरस सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना डमटाल क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है। जिस पर पुलिस को विभिन्न स्थानों पर गश्त करने व मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने गश्त के दौरान सोनू उर्फ नीटू पुत्र बहादर चन्द निवासी मोहल्ला सैली गुलियां, नजदीक रविदास मन्दिर डाकघर सैली गुलियां, तहसील व जिला पठानकोट (पंजाब), मुकेश कुमार उर्फ रिन्कु पुत्र सत्तपाल, निवासी गांव लमीणी डाकघर मिशन रोड, तहसील व जिला पठानकोट (पंजाब) व बलविन्द्र उर्फ बिल्ला पुत्र ज्ञान चन्द निवासी गांव व डाकघर छन्नी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा (हिप्र) के कब्जे से 1.852 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। जिस पर उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त अभियोग में आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
TagsHimachal Pradeshचरस3 गिरफ्तारHimachal PradeshCharas3 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





