- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: 24...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sarita
31 May 2025 12:05 PM IST

x
Himachal Pradesh: जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत स्वाहन में नशे से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया मामला चिट्टे की ओवरडोज का बताया जा रहा है। उपप्रधान जसविंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि मैहला से स्वाहन को जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक लखविंदर सिंह अपनी मां, भाई व गांव के अन्य लोगों के साथ खुले मैदान में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।
फोरेंसिक विशेषज्ञ प्रदीप कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन हाथ पर इंजेक्शन का ताजा निशान मिला है, जिससे खून भी निकला है। परिजनों के अनुसार लखविंदर चिट्टे का आदी था और कुछ समय पहले उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था। परिजनों ने किसी साजिश या हत्या की आशंका से इनकार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वारघाट थाना पुलिस आगामी जांच कर रही है।
TagsHimachal PradeshयुवकमौतHimachal Pradeshyouthdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





