- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: गुप्त सूचना मिलने पर चिट्टे के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार
Sarita
10 May 2025 6:23 AM IST

x
Himachal Pradesh:जिले की एसआईयू टीम ने शुक्रवार शाम शहर के वाल्मीकि नगर में गैस गोदाम के पास से 2 व्यक्तियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। रात करीब 9:45 बजे पुलिस ने इस मामले की जानकारी मीडिया से साझा की। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अभय कागरा (25) निवासी वाल्मीकि नगर नाहन और अभिमन्यु ठाकुर (33) निवासी पक्का टैंक नाहन के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने 8.3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। उन्होंने बताया कि सदर थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।
TagsHimachal Pradeshचिट्टे2 गिरफ्तारHimachal PradeshChitte2 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





