- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ट्रक...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: ट्रक पलटने से 2 लोग कुचले गए, अन्य घायल
Sarita
26 Jun 2025 10:43 AM IST

x
Himachal Pradesh: ऊना-गढ़शंकर मार्ग पर बाथरी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो ट्रक आपस में टकरा गए और एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोग ट्रक के नीचे दब गए जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक ऊना से गढ़शंकर जा रहा था। जैसे ही चालक बाथरी पहुंचा तो उसने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story





