- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आईं 2 कारें
Sarita
3 March 2025 10:26 AM IST

x
Himachal Pradesh: एक बार फिर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी और पंडोह के बीच पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में दो कारें आ गईं। गनीमत रही कि कार सवार लोग समय रहते भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। रविवार दोपहर 4 मील के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा हाईवे पर आ गिरा। जिस समय मलबा गिरा, उस समय दो कारें गुजर रही थीं। इन दोनों कारों में दिल्ली के 8 लोग सवार थे, जो मनाली घूमने के बाद वापस दिल्ली जा रहे थे।
जब अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, तो सभी ने समझदारी दिखाई और कार वहीं छोड़कर भाग गए। थोड़ी ही देर में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने लगा और दोनों कारें इसकी चपेट में आ गईं। एक कार को ज्यादा नुकसान हुआ है, जबकि दूसरी को कम। मौके पर तैनात कंपनी की मशीनरी से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे हुई इस घटना के बाद हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर शाम 5 बजे इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। बता दें कि दो दिन पहले भी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर भारी भूस्खलन हुआ था। उस समय भी हाईवे काफी देर तक बंद रहा था। यहां लगातार पत्थर गिरने से लोग अब इस मार्ग पर सफर करने से ज्यादा डरने लगे हैं। पुलिस चौकी प्रभारी पंडोह अनिल कटोच ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं।
TagsHimachal Pradeshपहाड़ीगिरपत्थरोंचपेटकारेंHimachal Pradeshhillfallstoneshitcarsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





