- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: बर्फबारी से14 सड़कें बंद, ओलावृष्टि से मटर की फसल बर्बाद
Sarita
21 Feb 2025 8:26 AM IST

x
Himachal Pradesh: मंडी जिले के सराज में गुरुवार को बर्फबारी के कारण 14 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश से जहां गेहूं की फसल को जीवनदान मिला है, वहीं ओलावृष्टि से मटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। शिकारी देवी, तुंगासी गढ़, देव कंडा, शैटाधार और देव कमरूनाग की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बर्फबारी के कारण अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के लिए संबंधित विभाग को आदेश दे दिए गए हैं।
पानी और बिजली की आपूर्ति सुचारू है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रोशन लाल ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी के कारण जंजैहली-मग्रूगाला-चतरी, लंबाथाच-शिल्हीबागी-कल्हणी, छतरी-बिलागढ़ मगरूगला, छतरी-गाड़ागुशैणी, जंजहली-रायगढ़-काशीमालीधार, लंबाथाच-चिउणी-चेत-शैटाधार, बुंग-राशन खौली, तपनाली-खौली, तपनाली घाट, खौली-राशन। छतरी-गाड़ागुशैणी सड़क बंद हो गई है। इन सड़कों को बहाल करने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनरी तैनात की गई है।
TagsHimachal Pradeshबर्फबारीसड़केंबंदओलावृष्टिमटरफसलबर्बादHimachal Pradeshsnowfallroadsclosedhailstormpeacropdestroyedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





