हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश 10वीं, 12वीं टर्म- 2 रिजल्ट इस दिन होंगे जारी, hpbose.org पर करें चेक

Renuka Sahu
11 Jun 2022 4:48 AM GMT
Himachal Pradesh 10th, 12th Term-2 results will be released on this day, check at hpbose.org
x

फाइल फोटो 

हिमाचल प्रदेश 10वीं, 12वीं रिजल्ट टर्म-2 पर ताजा अपडेट है। एचपीबीओएसई टर्म- 2 परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर घोषित कर दिए जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश 10वीं, 12वीं रिजल्ट टर्म-2 पर ताजा अपडेट है। एचपीबीओएसई टर्म- 2 परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर घोषित कर दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में आधिकारिक बयान के अनुसार, HPBOSE 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 जून के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। वहीं इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में एचपीबीओएसई के सचिव डॉ. सुरेश कुमार सोनी (HPBOSE Secretary Dr. Suresh Kumar Soni) ने जानकारी दी है कि एचपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम जून के महीने में घोषित किए जाएंगे।

वहीं स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एचपीबीओएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट परिणाम 16 जून से 18 जून के बीच घोषित किए जाएंगे। वहीं छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम hpbose.org पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अपना स्कोर देख सकेंगे। हालांकि स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि बोर्ड की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना जारी नहींं की गई है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर विजिट कर सकते हैं।
इसके अलावा, बोर्ड के अधिकारियों ने मीडिया रिपोर्ट्स में शेयर किया गया है कि एचपीबीओएसई 10वीं और 12वीं का परिणाम एक ही तारीख को जारी होने की उम्मीद नहीं है। वहीं पिछले रुझानों के अनुसार, HPBOSE 12वीं का परिणाम पहले और फिर HPBOSE 10वीं का परिणाम जारी होने की संभावना है। अधिकारियों ने साझा किया है कि दोनों परिणाम एक या दो दिनों के भीतर जारी होने की संभावना है।
Next Story