- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: नशे पर पुलिस...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: नशे पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 24 घंटे में कई मामले दर्ज
Sarita
4 Jun 2025 9:13 AM IST

x
Himachal हिमाचल: प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में नशा तस्करों के खिलाफ 10 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें जिला कुल्लू में 4, बिलासपुर में 2, पुलिस जिला बद्दी में 2, जिला शिमला में 1 तथा पुलिस जिला देहरा में 1 मामला दर्ज किया गया। इन मामलों के तहत भारी मात्रा में चरस, अफीम, चिट्टा तथा चूरा पोस्त बरामद किया गया है। उपरोक्त मामलों में जिला कुल्लू के बंजार थाना में दर्ज 3 मामलों में पुलिस द्वारा 78,820 अवैध अफीम के पौधों को मौके पर ही नष्ट किया गया है। वहीं, पुलिस जिला बद्दी में दर्ज मामलों में एक स्थानीय व्यक्ति से 40.148 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।
अन्य 2 जिलों में 868.76 ग्राम चरस तथा 39.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, सभी 10 मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर चल रही है। साथ ही, प्रदेशवासियों से आग्रह किया गया है कि वे नशे से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को ड्रग फ्री हिमाचल 1908 पर उपलब्ध कराएं।
TagsHimachalनशेपुलिसप्रहारHimachalDrug abusePoliceAttackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





