- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: पुलिस ने नशे...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, 5 युवक गिरफ्तार
Sarita
22 Aug 2025 9:31 AM IST

x
Himachal हिमाचल: बिलासपुर जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 706.2 ग्राम चरस के साथ 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में घुमारवीं थाना पुलिस ने रोहिन फोरलेन क्षेत्र में चेक पोस्ट के दौरान मंडी की ओर से आ रही एक कार से 651.8 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने नशे की यह खेप सह चालक सीट के नीचे रखे कैरी बैग से बरामद की। कार में सवार 4 युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान करण शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा, गांव दसूहा, जिला होशियारपुर पंजाब, मंथन जैन पुत्र महेंद्र कुमार जैन निवासी सवाई माधोपुर राजस्थान, अर्जुन वेदनई पुत्र राजेश वेदनई निवासी सवाई माधोपुर राजस्थान, कुणाल कुमार पुत्र स्वामी नाथ गांव मुकेरियां पंजाब के रूप में हुई है।
डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। एक अन्य मामले में, पुलिस थाना सदर बिलासपुर की टीम ने गश्त के दौरान दनोह क्षेत्र में एक युवक से 54.04 ग्राम चरस बरामद की। जानकारी के अनुसार, कल सदर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान जब शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से यह चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजय कुमार (22) निवासी निहालखंड बासला डाकघर ब्रह्मपुखर तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।
TagsHimachal5 युवकगिरफ्तारHimachal5 youthsarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





