हिमाचल प्रदेश

Himachal: पुलिस टीम ने चिट्टा सप्लायर को किया गिरफ्तार

Sarita
21 Feb 2026 10:16 AM IST
Himachal: पुलिस टीम ने चिट्टा सप्लायर को किया गिरफ्तार
x
Himachal: हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पुलिस चिट्टा की सप्लाई चेन का पता लगाने में कामयाब हुई है। पुलिस ने पंजाब के एक चिट्टा सप्लायर को दिल्ली से एनडीपीएस की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया है। चिट्टा सप्लायर दुबई जाने की तैयारी में था। आरोप है कि इसने भुंतर में चिट्टा के साथ पकड़े दो आरोपियों को 29 ग्राम चिट्टा बेचा था। जानकारी के अनुसार पिछले महीने 29 जनवरी को दो आरोपियों गुरवेंद्र (22 वर्ष) निवासी जिला संगरूर और हरमन सिंह (22 वर्ष) निवासी जिला संगरूर (पंजाब) के कब्जे से 29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। छानबीन के दौरान आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि बरामद चिट्टा उन्होंने पुनीत कुमार उर्फ पैरी (26) निवासी रामपुरा जवाहरवाला, तहसील लहरागागा, जिला संगरूर (पंजाब) से 31,500 रुपये में खरीदा था।
इसके बाद कुल्लू पुलिस ने आरोपी पुनीत की तलाश शुरू की, लेकिन पहले ही फरार हो गया। पुलिस को उसके विदेश भागने की आशंका थी। इसलिए उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। 19 फरवरी को आरोपी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली में इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा दुबई जाने के प्रयास के दौरान रोका गया। इसके बाद पुलिस उसे कुल्लू ले आई । एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पर्याप्त साक्ष्य एवं संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को एनडीपीएस की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Next Story