- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: पुलिस की...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: पुलिस की नशा तस्कराें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
Sarita
20 Feb 2026 6:16 AM IST

x
Himachal: देवभूमि कुल्लू में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 53.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसपी के अनुसार पहले मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए सियुड-मणिकर्ण पर एक कार (HP 34C-5697) से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने मौके से वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में राजेश कुमार (33) पुत्र रवि कुमार निवासी गांव व डाकघर मोहल, तहसील भुंतर व जिला कुल्लू और आशिष (40) पुत्र ध्यान चंद निवासी वार्ड नंबर-09, डाकघर ढालपुर, तहसील व जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरे मामले में थाना ब्रो की टीम ने 2.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसे 22 फॉयल पेपर में छिपाकर रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कैलाश चंद (26) निवासी निरमंड (कुल्लू), सुशांत नेगी (25) निवासी टापरी (किन्नौर) और नावांग सोनम (33) निवासी रिकांगपिओ (किन्नौर) के रूप में हुई है।
तीसरा मामले में भुंतर थाना क्षेत्र के बड़ा भुईन में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विमला देवी के मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 40 ग्राम चिट्टा, 4500 रुपए नकद, एक इलैक्ट्रॉनिक तराजू और लाइटर बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से अर्जन मसीह (21) पुत्र काला मसीह, निवासी शमशी (भुंतर) को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू मदन लाल काैशल ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि जिला कुल्लू में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान भविष्य में भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
TagsHimachalपुलिसनशा तस्कराेंकार्रवाई6 गिरफ्तारHimachalpolicedrug smugglersaction6 arrested. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





