हिमाचल प्रदेश

Himachal: पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

Sarita
6 May 2025 11:29 AM IST
Himachal: पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई
x
Himachal हिमाचल: सोलन पुलिस टीम द्वारा इस वर्ष मार्च माह में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ और उनके द्वारा नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति की जांच के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों और उनके साथियों ने नशा तस्करी से कई लग्जरी गाड़ियां खरीदी थीं और उनका बीमा भी करवाया था। इन आरोपियों की करीब 46 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मार्च माह में सोलन पुलिस टीम ने परवाणू क्षेत्र में एक कार को रोककर चेक किया, जो चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। कार में बैठे कुलदीप और पलविंदर से करीब 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में हेरोइन सप्लायर सुशील कुमार निवासी चंडीगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया।
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने नशा तस्करी से काफी संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की करीब 46 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। डीएसपी परवाणू मेहर पंवार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संपत्ति जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story