- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : नशे के...
हिमाचल प्रदेश
Himachal : नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चिट्टा, चरस और नकदी के साथ 3 गिरफ्तार
Sarita
9 March 2025 11:46 AM IST

x
Himachal हिमाचल: पुलिस जिला बद्दी के अंतर्गत पुलिस ने चिट्टा, चरस और नकदी बरामद की है। पुलिस की स्पेशल सेल एक्स ने थाना नालागढ़ के अंतर्गत वार्ड नंबर 6 के पास बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठे दो व्यक्तियों प्रिंस कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 नालागढ़ और अरविंद वर्मा निवासी वार्ड नंबर 6 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.960 ग्राम चिट्टा और 77.770 ग्राम चरस और 12,900 रुपये की नकदी बरामद की है।
इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी मनजोत सिंह निवासी गांव लहरियां डाकघर भाओवाल तहसील श्री आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब को गिरफ्तार कर उसके दत्तोवाल स्थित किराए के मकान से 5.710 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले की जांच जारी है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार में शामिल हर व्यक्ति को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।
TagsHimachalनशेपुलिसकार्रवाईचिट्टाचरस3 गिरफ्तारHimachaldrug abusepoliceactionchittacharas3 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





