हिमाचल प्रदेश

Himachal: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 39 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Sarita
27 April 2025 11:49 AM IST
Himachal: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,  39 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार
x
Himachal हिमाचल: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे "मिशन क्लीन-भरोसा" अभियान के तहत शिमला पुलिस ने दो युवकों को 39 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पंजाब का रहने वाला है जबकि दूसरा शिमला का स्थानीय निवासी है। पुलिस ने यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के कार्ट रोड में की।जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने कार्ट रोड के पास दीपक उर्फ ​​दीपू (29) निवासी कृष्णानगर (शिमला) और गुरसिमरन सिंह (22) पुत्र अमृत पॉल निवासी हाउस नंबर-41, बाजरा मोहल्ला, लुधियाना (पंजाब) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 38.980 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन व बैंक खातों की जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि वे किसी बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।
Next Story