- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: फोन को क्लोन...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: फोन को क्लोन कर की 51 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी
Sarita
13 Oct 2025 10:22 AM IST

x
Himachal हिमाचल: बिलासपुर के बरठीं क्षेत्र में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। शातिर जालसाजों ने बड़ी चालाकी से उसके मोबाइल फोन का क्लोन बनाकर उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके बिना किसी ओटीपी प्रक्रिया के 51,000 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। पीड़ित ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बरठीं क्षेत्र के सुरेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। जब उसके मोबाइल पर शॉपिंग का मैसेज आया, तो उसे पता ही नहीं चला कि उसके मोबाइल फोन की क्लोनिंग हो गई है। देर रात जब उसे ठगी का एहसास हुआ, तो उसने तुरंत साइबर सेल और संबंधित बैंक को सूचित किया।
उसने बताया कि उसने दिन में अपने काम से संबंधित एक आरटीओ ऐप डाउनलोड किया था, लेकिन कोई प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। उसका कहना है कि वह ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत कम करता है। ठगी का पता चलने पर उसने अपना फोन पूरी तरह से रीसेट कर दिया, लेकिन उसके बाद भी उसे लगातार संदिग्ध मैसेज मिलते रहे। पीड़ित ने प्रशासन से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उसे उसका पैसा वापस मिल सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।
TagsHimachalफोनक्लोनऑनलाइनठगीHimachalphonecloneonline fraud जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





