- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: मिसाइल के...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: मिसाइल के टुकड़ों जैसा संदिग्ध मलबा मिलने से हड़कंप
Sarita
10 May 2025 11:35 AM IST

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी उपमंडल के अंतर्गत बेहड़ भटेड़ गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खेतों के पास खाली जगह पर मिसाइल के टुकड़े जैसा संदिग्ध मलबा देखा। यह टुकड़ा पिरथीपुर-जोड़बार संपर्क मार्ग के बीच खाली जगह पर गिरा मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार आधी रात के बाद करीब 1.30 बजे खेतों के पास तेज बिजली कड़कने के साथ जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा गांव सहम गया। सुबह होते ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई और वे मौके पर गए तो वहां मिसाइल का बड़ा टुकड़ा गिरा मिला। गनीमत रही कि यह टुकड़ा खाली जगह पर गिरा, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोग चिंतित हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह मलबा पाकिस्तान द्वारा दागी गई मिसाइल का हिस्सा हो सकता है, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही बेअसर कर दिया होगा। यह संभावना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय चिंतपूर्णी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। एसपी ऊना राकेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चिंतपूर्णी क्षेत्र में मिसाइल के अवशेष गिरने की सूचना मिली है, जिस पर डीएसपी अंब को मौके पर पुख्ता जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव और सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी गतिविधियों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। खासकर पंजाब की सीमा से सटे ऊना जिले को अति संवेदनशील घोषित कर पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में इस संदिग्ध मलबे के मिलने से इलाके में तनाव और चिंता का स्तर और बढ़ गया है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके और लोगों की चिंताओं का समाधान हो सके।
TagsHimachalमिसाइलटुकड़ोंसंदिग्धमलबाहड़कंपHimachalmissilepiecessuspiciousdebrispanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





