- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: दर्दनाक...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: दर्दनाक सड़क हादसा, पुल की ग्रिलिंग से टकराई कार, चालक घायल
Sarita
22 May 2025 11:05 AM IST

x
Himachal हिमाचल: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा भगेड़ के पास रईया पुल के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार पुल की ग्रिलिंग से टकरा गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोना इस हादसे का कारण हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपायों की जरूरत है, क्योंकि फोरलेन निर्माण के बाद यहां दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई है।
TagsHimachalहादसापुलग्रिलिंगकारचालकघायलHimachalaccidentbridgegrillingcardriverinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





