हिमाचल प्रदेश

Himachal : आज कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Sarita
29 July 2025 7:57 AM IST
Himachal : आज कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। पूरे राज्य में 3 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मिलाजुला रहा। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई, जबकि अन्य इलाकों में बादल छाए रहे। हिमाचल में सोमवार शाम तक 200 सड़कें, 62 बिजली ट्रांसफार्मर और 110 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित रहीं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 121 सड़कें और 39 जलापूर्ति योजनाएं बाधित रहीं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 29 और 30 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है। 31 जुलाई से 3 अगस्त तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राज्य में इस मानसून सीजन में 20 जून से 28 जुलाई तक 164 लोगों की जान जा चुकी है। 269 लोग घायल हुए हैं। 35 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान सड़क हादसों में 74 लोगों की मौत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ के कारण अब तक 1,607 कच्चे और पक्के मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। 1,168 गौशालाओं को भी नुकसान पहुँचा है। 1,402 पालतू पशुओं की मौत हो चुकी है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1523 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।
Next Story