- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: उद्योग मशीन...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: उद्योग मशीन पर कार्य के दौरन घायल ऑपरेटर की मौत
Sarita
9 Jan 2026 6:33 AM IST

x
Himachal: औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के एक उद्योग में मशीन पर कार्य करते समय हुए हादसे में घायल ऑप्रेटर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी गांव व डाकघर न्योली बासा, तहसील सरीला, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा 26 दिसम्बर को उस समय हुआ, जब अशोक कुमार उद्योग में मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी बाजू मशीन में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद उसे तुरंत उपचार के लिए पीजीआई रैफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद अशोक कुमार की 6 जनवरी को मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने कालाअम्ब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। उधर एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Tagshimachalउद्योग मशीनघायलऑपरेटरमौत Himachalindustrial machineinjuredoperatordeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





