- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: लकड़ी का पुल...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: लकड़ी का पुल पार करते समय बह जाने से एक व्यक्ति की मौत
Sarita
13 Aug 2025 10:52 AM IST

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंगलवार को सराज विकास खंड की रोड पंचायत के जरोल क्षेत्र में खड्ड में बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब 63 वर्षीय पूर्ण चंद एक अस्थायी लकड़ी की पुलिया पार कर रहे थे।
पूर्ण चंद मंगलवार शाम को बाजार से लौट रहे थे। सड़क खड्ड पर बनी एक अस्थायी लकड़ी की पुलिया पार करते समय उनका पैर फिसल गया और वे तेज बहाव में बह गए। पुलिया पर कोई सुरक्षा रेलिंग नहीं थी, जिससे यह हादसा और भी भयावह हो गया। तेज बहाव में करीब 100 मीटर तक बहने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की और मानव श्रृंखला बनाकर उन्हें खड्ड से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
TagsHimachalव्यक्तिमौतHimachalpersondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





