हिमाचल प्रदेश

Himachal News: पुलिस को देख निगल लिया चिट्टा, घर से पिस्तौल बरामद

Sarita
24 March 2025 10:26 AM IST
Himachal News:  पुलिस को देख निगल लिया चिट्टा, घर से पिस्तौल बरामद
x
Himachal News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस को देखते ही आरोपी ने चिट्टा निगल लिया। आरोपी अशोक कुमार के घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भराड़ी थाना क्षेत्र के कोट गांव में नशे के कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से अमेरिकन पिस्तौल बरामद की। इससे पहले आरोपी ने पुलिस को देखते ही चिट्टा निगल लिया। पुलिस ने तुरंत आरोपी का मेडिकल टेस्ट करवाया, ताकि उसके शरीर में नशे की मौजूदगी की पुष्टि हो सके। आरोपी अशोक कुमार के घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब इस बात की जांच की जा रही है कि पिस्तौल कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था।
पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कोट गांव का अशोक कुमार नशे के कारोबार में संलिप्त है। इसके बाद भराड़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार ने डीएसपी घुमारवीं से अनुमति लेकर शनिवार सुबह 10 सदस्यीय टीम के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस ने जब घर में घुसने की कोशिश की तो आरोपी के पिता ने पुलिस से नोकझोंक की और तलाशी रोकने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस घर में दाखिल हुई और तलाशी के दौरान अशोक के कमरे में बेड की दराज से पिस्तौल बरामद हुई।
पुलिस जांच में पता चला कि यह पिस्तौल विदेशी थी और इस पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस पिस्तौल में एक बार में करीब 9 गोलियां भरी जा सकती हैं। पुलिस ने जब आरोपी से लाइसेंस मांगा तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हथियार किस स्रोत से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पिस्तौल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
Next Story