- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: मानसून का...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: मानसून का कहर जारी, 5 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
Sarita
1 Aug 2025 6:40 AM IST

x
Himachal: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अभी भी हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश लगातार जारी है। बरसात में जगह-जगह भूस्खलन व अचानक बाढ़ की घटनाओं से जनजीवन पर असर पड़ा है। राज्य में गुरुवार शाम तक एक नेशनल हाईवे सहित 301 सड़कें बाधित रहीं। 436 बिजली ट्रांसफार्मर व 254 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को शिमला, सोलन और सिरमौर में, 2 अगस्त को उना, बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर में, 3 अगस्त को उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 4 और 5 अगस्त को भी कई जिलों में अलर्ट जारी रहेगा। बीते 24 घंटों में चंबा जिले के चुआड़ी में सबसे ज्यादा 180 मिलीमीटर बारिश हुई। पालमपुर (कांगड़ा) में 160, कांगड़ा में 120, नादौन में 80, पंडोह में 60, संगड़ाह में 60, देहरा गोपीपुर में 50, और गोहर, पच्छाद, जोगेंद्रनगर में 40-40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। किन्नौर में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके चलते किन्नर कैलाश यात्रा बीते बुधवार को स्थगित रही। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश के 22 संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति की निगरानी की जा रही है। मंडी के पराशर, कोटरोपी, घोड़ा फार्म, घोड़ा फार्म-2, ग्रिफन पीक-1, पीक-3, पीक-4, पीक-5, पीक-6, पीक-8, पीक-9, पीक-10 और विश्वकर्मा मंदिर में खतरा कम पाया गया है।
कांगड़ा के बलडुन नूरपुर, धर्मशाला और कॉलोनी कांगड़ा में भी स्थिति सामान्य है। सोलन के डक्षी में खतरा कम है। वहीं शिमला के जतोग, सोलन के डगशाई, मंडी के सनारली-2 और तत्तापानी में मध्यम खतरा दर्ज किया गया है। मंडी के संधोल में कोई खतरा नहीं पाया गया है।
TagsHimachalमानसूनबारिशअलर्टHimachalMonsoonRainAlert जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





