- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: झगड़े के बाद...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: झगड़े के बाद नाबालिग बेटे ने पिता को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Sarita
13 Aug 2025 7:59 AM IST

x
Himachal: ग्राम पंचायत सुधेड़ के तरैला गांव में हुई एक व्यक्ति की हत्या मामले की प्राथमिक जांच के दौरान हत्या की वजह पिता और नाबालिग बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होना बताया जा रहा है। इसी के चलते नाबालिग बेटे ने आवेश में आकर पिता की गाेली मारकर हत्या कर दी। बड़ी बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग आरोपी बेटा फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गुरदासपुर में पंजाब पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों में कहासुनी का विवाद क्या हुआ था।
पुलिस जांच के तहत प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घर पर किसी के न होने के दौरान सोमवार दोपहर 12.15 से 1 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग ने पिता की लाइसैंसी बंदूक से ही नजदीक से पिता के सिर पर गोली मारी है, जबकि कमरे और बरामदे के बीच हुई इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंजाब की ओर फरार हो गया था।
सारी वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे ने घटना से पहले ही अपना बैग पैक कर लिया था, जबकि हत्या करने के बाद आरोपी अपना बैग लेकर अपने वाहन से फरार हो गया था। पुलिस जांच में घटना के बाद आरोपी बेटा घर से गायब था, साथ ही उसका मोबाइल बंद था। इसके बाद पुलिस जांच में बेटे की तरफ शक हुआ और पुलिस ने तकनीक का उपयोग करते हुए आरोपी की लोकेशन को जांचते हुए आरोपी बेटे को गुरदासपुर से गिरफ्तार कर लिया।
प्राथमिक जांच के दौरान हत्या की वजह आपसी कहासुनी सामने आई है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। आरोपी के नाबालिग व संवेदनशील मामले के चलते सभी बिंदुओं को खंगाला जा रहा है।
TagsHimachalबेटेपितागोलीआरोपीगिरफ्तारHimachalsonfathershotaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





