- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: तेंदुए का...

x
Himachal: हिमाचल प्रदेश के जवाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटला गांव में देहर खड्ड के पास एक तेंदुआ देखे जाने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। घटना उस समय सामने आई जब कुछ लोगों ने तेंदुए को खड्ड के पानी में नहाते और फिर पास की एक चट्टान पर आराम करते देखा। जिसने भी यह नजारा देखा वह दंग रह गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने नहाते और चट्टान पर आराम करते तेंदुए का वीडियो भी बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद तेंदुआ फेथी राजोल अनुही वन बीट के जंगल की ओर चला गया।
बताया गया कि तेंदुए और लोगों के बीच करीब 10 से 15 फीट की दूरी थी। तेंदुए को इतने करीब देखकर कुछ देर के लिए लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन जब तेंदुआ जंगल में चला गया तो उन्होंने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुही वन बीट में एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ घूमती है और इसी क्षेत्र में तीन अन्य तेंदुए भी देखे गए हैं। इससे पता चलता है कि यह क्षेत्र तेंदुओं का रिहायशी क्षेत्र बन गया है।
TagsHimachalतेंदुएआतंकHimachalleopardterror जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





