- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: बीच सड़क पर...

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की के सरयांग में एचआरटीसी की बस पलटने से 13 यात्री घायल हो गए। बस शीलघाट से शिमला जा रही थी। इस दौरान सरयांग-पिपलूघाट मार्ग पर पलट गई। यह बस हादसा सुबह करीब 8:00 बजे हुआ और हादसे का कारण बस का प्रेशर पाइप फटना बताया जा रहा है।
चालक की सजगता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए अर्की के नागरिक अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बस रोजाना शीलघाट से शिमला करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करती है और हादसा सरयांग गांव से दो किलोमीटर आगे पीपलूघाट मार्ग पर हुआ।
TagsHimachalपलटीबसयात्रीघायलHimachaloverturnsbuspassengers injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





