हिमाचल प्रदेश

Himachal: कैसे चलती टूरिस्ट बस बनी आग का गोला

Sarita
13 May 2025 10:22 AM IST
Himachal: कैसे चलती टूरिस्ट बस बनी आग का गोला
x
Himachal हिमाचल: दिल्ली से मनाली जा रही एक टूरिस्ट बस सोमवार शाम करीब 4 बजे सुंदरनगर बाईपास पर आग लगने से पूरी तरह जल गई। बस में आग नीचे रखी स्टेपनी से लगी और कुछ ही देर में इसने विकराल रूप ले लिया। जिस समय यह घटना हुई उस समय बस में केरल के 19 पर्यटक और ड्राइवर-कंडक्टर समेत कुल 21 लोग सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं लेकिन पर्यटकों द्वारा बस की शेल्फ के अंदर रखे बैग भी आग में जल गए। इन बैगों के अंदर उनका कीमती सामान और नकदी मौजूद थी, जो आग में जल गई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह केरल के पर्यटकों का 19 सदस्यीय दल निजी बस में दिल्ली से मनाली के लिए रवाना हुआ था।
बस जब सुंदरनगर बाईपास पर बीएसएल जलाशय के पास पहुंची तो नीचे से धुआं निकलने लगा, जिसे लगातार बढ़ता देख चालक ने बस को फोरलेन पर सड़क किनारे रोक दिया। जांच करने पर बस के दरवाजे के ठीक नीचे स्टेपनी में आग लगी हुई मिली। इसके बाद चालक-परिचालक ने सतर्कता दिखाते हुए सभी पर्यटकों को तुरंत बस से बाहर निकलने को कहा और उनके पीछे डिग्गी में रखे बैगों को सड़क की ओर निकाल लिया। बस में लगातार फैलती आग के कारण पर्यटक घबराहट में बस के अंदर शेल्फ पर रखे अपने बैगों को बाहर नहीं निकाल पाए। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Next Story